Innoventure Exhibition | बाकलीवाल फाउंडेशन कॉलेज में ‘इनोवेंचर’ बिजनेस एग्जिविशन
'Innoventure' Business Model Exhibition at Bakliwal Foundation College campus Navi Mumbai
प्रतिनिधिः सीएल.गुप्ता/ नवी मुंबई वाशी के बाकलीवाल फाउंडेशन कॉलेज में आज इनोवेंचर-बिजनेस मॉडल एक्जिविशन देखने लायक रहा. इनोवेंचर के पहले सीजन में बाकलीवाल फाउंडेशन कॉलेज के साथ ही नवी मुंबई के कई अन्य संस्थानों के छात्रों ने भी हिस्सा लिया. छात्रों ने यहां करेंसी री-प्रिंट, रेंट ए लूप, भारत भोजन, खोज समेत एक से बढ़कर कई स्टार्टअप आइडिया शोकेस किए. उन्होंने अपने सुपर नॉलेज और इनोवेटिव नवाचारों की नुमाइश करते हुए सबको रोमांचित कर दिया. इस अवसर पर बाकलीवाल फाउंडेशन कॉलेज का ड्रीम प्रोजेक्ट इन्क्यूबेशन सेंटर का उद्घाटन किया गया. यह सेंटर एडवांस एजुकेशन ले रहे छात्रों को और इनोवेटिव आइडियाज को एक्सप्लोर करने में मददगार बनेगा. इस अवसर पर कॉलेज की संचालिका सीमा बाकलीवाल, यंग डायरेक्टर नमन बाकलीवाल समेत शिक्षा और कारोबार क्षेत्र के कई दिग्गज एवं बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे.
बेस्ट स्टार्टअप आइडिया को आगे बढ़ने का मौका देंगे-सीमा बाकलीवाल
बाकलीवाल फाउंडेशन कॉलेज की संचालिका सीमा बाकलीवाल ने आज के इनोवेंचर एग्जिविशन की सफलता पर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि इन उपक्रमों के जरिए हम छात्रों के बिजनेस स्किल और स्टार्ट अप आइडिया को प्रोत्साहन देना चाहते थे जो सफल रहा. बाकलीवाल के छात्रों ने और एग्जिविशन में शामिल अन्य संस्थानों के छात्रों ने जो बिजनेस प्रजेंटेशन दिखाया है, वह लाजवाब है. सीमा बाकलीवाल ने भरोसा दिलाया कि हम इन छात्रों के बेहतरीन आइडिया को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन देना चाहते हैं ताकि वे नई मिसाल बन सकें.
फॉर्मल नहीं, रोजगारभिमुख एजुकेशन देना चाहते हैं-संजय बाकलीवाल
इस इन्स्टीट्यूट के संस्थापक संजय बाकलीवाल ने इनोवेंचर और इनक्यूबेशन सेंटर की शुरूआत करते हुए कहा कि बाकलीवाल फाउंडेशन कॉलेज की कोशिश यही रही है कि यहां फार्मल एजुकेशन की बजाय इनोवेटिव एजुकेशन दिया जाए. ऐसा एजुकेशन जिससे एम्प्लायमेंट मिले, और स्टूडेंट खुद का स्टार्टअप चालू कर सके. संजय बाकलीवाल ने कहा कि हम सिर्फ एजुकेशन नहीं दे रहे हैं बल्कि नए एन्तरप्रेन्योर तैयार कर रहे हैं जो खुद के साथ ही देश के विकास और प्रगति में मददगार बन सकें.
यंग माइंड्स को एंटरप्रेन्योर बनाना है
“इनोवेंचर की आवश्यकता पर बोलते हुए नमन बाकलीवाल ने कहा कि भारत विकसित हो रहा है, इसके लिए नए बिजनेस आइडिया की जरूरत है. और बाकलीवाल फाउंडेशन इनोवेंचर के जरिए प्रोत्साहन देकर यंग माइंडस को तैयार कर रहा है ताकि वे खुद का बिजनेस लगाकर सफल हो सकें.



