Mann Ki Baat | महिला दिवस पर ऐतिहासिक पहल करेंगे PM मोदी : मन की बात में खुलासा

PM Modi will take historical initiative on Women's Divas: Disclosure in Man Ki Baat

दिल्लीः प्रधानमंत्री आज मन की बात की 119वीं कड़ी में महिलाओं के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि वे अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को एक दिन के लिए महिलाओं को सौपने वाले हैं. ताकि देश के प्रधानमंत्री का सोशल हैंडल संभालने का वे अनुभव कर सकें और अपना हुनर दिखा सकें. प्रधानमंत्री ने देवी महात्मय के श्लोक का हवाला दिया. विद्या: समस्ता: तव देवि भेदा:, स्त्रीय: समस्ता: सकला जगत्सुअर्थात सभी विद्याएं, देवी के ही विभिन्न स्वरूपों की अभिव्यक्ति हैं और जगत की समस्त नारी-शक्ति में भी उनका ही प्रतिरूप है। हमारी संस्कृति में बेटियों का सम्मान सर्वोपरि रहा है। देश की मातृ-शक्ति ने हमारे स्वतंत्रता संग्राम और संविधान के निर्माण में भी बड़ी भूमिका निभाई है। संविधान सभा में हमारा राष्ट्रीय ध्वज प्रस्तुत करते हुए हंसा मेहता जी ने जो कहा था कि देश भर की महिलाओं ने हमारे राष्ट्रीय ध्वज के लिए बलिदान दिया। उनका मानना ​​था कि हमारे तिरंगे में केसरिया रंग से भी ये भावना उजागर होती है। उनका मानना ​​था कि हमारी नारी-शक्ति भारत को सशक्त और समृद्ध बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान देगी – आज उनकी बातें सच साबित हो रही हैं। आप किसी भी क्षेत्र को देखें तो पाएंगे कि महिलाओं का योगदान कितना व्यापक है।

8 मार्च को महिला दिवस पर ऐतिहासिक पहल की तैयारी

प्रधानमंत्री ने कहा कि अगले महीने 8 मार्च को ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ है। यह हमारी नारी-शक्ति को नमन करने का एक विशेष अवसर होता है। उन्होंने कहा कि इस बार महिला दिवस पर मैं एक ऐसी पहल करने जा रहा हूं, जो हमारी नारी-शक्ति को समर्पित होगी। इस खास मौके पर मैं अपने सोशल मीडिया अकाउंट जैसे एक्स, इंस्टाग्राम अकाउंट अपने देश की कुछ प्रेरक महिलाओं को एक दिन के लिए सौंपने जा रहा हूं। ऐसी महिलाएं जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल कीं, कुछ नया किया, अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई। 8 मार्च को वह देशवासियों के साथ अपने काम और अनुभव साझा करेंगी. मंच मेरा हो सकता है, लेकिन यह उनके अनुभवों, उनकी चुनौतियों और उनकी उपलब्धियों के बारे में होगा।

यदि आप यह अवसर पाना चाहते हैं,नमो ऐप पर बनाए गए विशेष मंच के माध्यम से इस प्रयोग का हिस्सा बनें और मेरे एक्स और इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से पूरी दुनिया तक अपनी बात पहुंचाएं, तो आइए, इस बार महिला दिवस पर हम सब महिलाओं की अदम्य शक्ति का जश्न मनाएं, सम्मान करें और उन्हें नमन करें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker