Trending

Ganesh Naik | Chandrashekhar Bawankule | NCP में गए बीजेपी पदाधिकारियों-नगरसेवकों ने की घर वापसी

Ganesh Naik | Chandrashekhar Bawankule | NCP में गए बीजेपी पदाधिकारियों-नगरसेवकों ने की घर वापसी

https://youtu.be/l1-3yqubmR8?si=Ad0eDShEDOaTK8lw

Ganesh Naik | Chandrashekhar Bawankule | NCP में गए बीजेपी पदाधिकारियों-नगरसेवकों ने की घर वापसी विधानसभा चुनाव में बीजेपी छोड़कर शरद पवार की एनसीपी और प्रत्याशी संदीप नाईक के समर्थन में गए नवी मुंबई के भाजपा पूर्व नगरसेवकों और पदाधिकारियों ने आज पार्टी में घर वापसी कर ली. इस अवसर पर वनमंत्री गणेश नाईक, मंत्री रविंद्र चव्हाण, विधायक विक्रांत पाटिल, बीजेपी के नवी मुंबई जिलाध्यक्ष रामचंद्र घरत एवं पूर्व सांसद खास तौर पर मौजूद रहे. प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने बेलापुर विधानसभा क्षेत्र के संपत शेवाले, वरिष्ठ नेता दशरथ भगत, युवा नेता निशांत भगत, नेत्रा शिरके, विजय वालुंज, मीरा पाटिल, भरत नखाते, सुरेश शेट्टी, रविंद्र इथापे, विनोद म्हात्रे, डॉ. जयाजी नाथ समेत तमाम पदाधिकारियों का पक्ष प्रवेश कराया. ये सभी लोकनेता गणेश नाईक के कट्टर समर्थक हैं और बीते चुनाव में एनसीपी पवार गुट के प्रत्याशी संदीप नाईक के समर्थन में बीजेपी प्रत्याशी मंदाताई म्हात्रे के खिलाफ प्रचार किया था. हालांकि आज वनमंत्री गणेश नाईक की पहल पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने सभी पदाधिकारियों एवं पूर्व नगरसेवकों की घर वापसी करा ली. माना जा रहा है कि महानगर पालिका चुनाव से पहले संदीप नाईक भी बीजेपी में वापसी करने वाले हैं. इसे गणेश नाईक की बढ़ती ताकत और बीजेपी की नई रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker