Trending
Maha kumbh 2025 : महिलाओं के वीडियो पोस्ट करने और बेचने वालों पर FIR
Maha Kumbh 2025 : FIR against those who posted and sold videos of women
प्रयागराज: महाकुंभ में स्नान के दौरान महिला स्नानार्थियों के वीडियो पोस्ट करने और बेचने वालों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इसे महिलाओं की निजता का उल्लघंन माना गया। महाकुंभ में आईं महिला स्नानार्थियों की अमर्यादित वीडियो को पोस्ट करने एवं उनको बेचने वाले दो सोशल मीडिया अकाउंट के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। डीआईजी महाकुंभ वैभव कृष्ण ने बताया कि सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान यह मामला संज्ञान में आने पर कार्रवाई की गई है। महाकुंभ को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने वाले 10 प्रकरणों में शामिल 101 अकाउंट्स पर पुलिस ने अब तक कार्रवाई की है।



