Trending
भारत के नए मुख्य निर्वाचन आयुक्त के पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति
Who is Gyanesh Kumar, the new Chief Election Commissioner

नई दिल्लीः केंद्र सरकार की सिफारिश पर ज्ञानेश कुमार को देश का नया मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है. वहीं डॉ.विवेक जोशी को चुनाव आयुक्त बनाया गया है. मौजूदा मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार का कार्यकाल आज खत्म हो रहा है. उनकी जगह ज्ञानेश कुमार नए मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे. ज्ञानेश कुमार 1988 केरल बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं. वहीं चुनाव आयुक्त डॉ विवेक जोशी 1989 हरियाणा बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं। राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू ने दोनों चुनाव आयुक्तों के नाम पर मुहर लगा दी है.



