कांग्रेस नेता अनिकेत रमाकांत म्हात्रे ने थामा शिवसेना का झंडा | एकनाथ शिंदे ने कराया पक्ष प्रवेश
Cong Leaders Aniket Ramakant Mhatre joins Eknath Shinde's Shiv Sena
Eknath Shinde |Aniket Ramakant Mhatre ने थामा शिवसेना का झंडा | एकनाथ शिंदे ने कराया पक्ष प्रवेश कांग्रेस नेता रमाकांत म्हात्रे एवं महाराष्ट्र यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष अनिकेत म्हात्रे ने आज शिवसेना में प्रवेश कर लिया. ऐरोली में आयोजित भव्य पक्ष प्रवेश कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री एवं शिवसेना चीफ एकनाथ शिंदे ने रमाकांत म्हात्रे, उनकी पत्नी पुर्व उपमहापौर मंदाकिनी म्हात्रे एवं यूथ कांग्रेस नेता अनिकेत म्हात्रे और पूर्व नगरसेविका अनीता मानवतकर को भगवा साफा पहनाकर पार्टी में प्रवेश कराया. इस कार्यक्रम सांसद नरेश म्हस्के, द्वारकनाथ भोईर, विजय चौगुले, सुरेश कुलकर्णी, सरोज रोहिदास पाटिल एवं शीतल कचरे समेत बड़ी संख्या में शिवसैनिक मौजूद रहे. उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कांग्रेस नेताओं को शिवसेना में प्रवेश कराते हुए विश्वास जताया कि रमाकांत म्हात्रे, और अनिकेत म्हात्रे के आने से पार्टी और भी मजबूत बनेगी.



