नाहन में वामन द्वादशी मेले की धूम,रोशन प्रिंस की भजन संध्या बनी आकर्षण का केंद्र
Vaman Dwadashi Fair in full swing in Nahan Roshan Prince's *bhajan* evening becomes the center of attraction.

हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नाहन में पहली बार ऐतिहासिक चौगान मैदान में वामन द्वादशी मेले का आयोजन किया गया। मेले के तहत आयोजित भजन संध्या में पंजाबी गायक रोशन प्रिंस ने भगवान वामन की महिमा से जुड़े भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। भजन संध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भजनों पर झूमते नजर आए। कार्यक्रम में नाहन के विधायक अजय सोलंकी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मेले के दौरान धार्मिक अनुष्ठानों, शोभायात्रा और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। मेले का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं के साथ क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना है। इस वर्ष वामन द्वादशी का रियासतकालीन मेला पहली बार ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित किया जा रहा है। पहले यह मेला पक्का तालाब और आसपास के क्षेत्र में आयोजित होता था। आयोजकों के अनुसार स्थान बदलने का उद्देश्य श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना है।



