Trending

Juhu Koliwada | क्या मुंबई का सबसे पुराना फिशिंग विलेज खत्म होने वाला है | देखिए Ground Report

Is Mumbai's oldest fishing village Juhu Koliwada about to be ruined?

 

मुंबईः  सांताक्रूज पश्चिम में सागर किनारे स्थित मुंबई के सबसे पुराना मछुआरों का गांव क्या मिटने की कगार पर है. राज्य सरकार यहां वर्सोवा से बांद्रा तक कोस्टल रोड बना रही है. जिसके किनारे जुहू कोलीवाडा मौजूद है. जूह कोलीवाड़ा को मुंबई का प्राचीन फिशिंग विलेज कहा जाता है. 800 से अधिक कोली मछुआरा परिवार यहां रहता है. अपनी कला और खाद्य संस्कृति का प्रदर्शन करने हर साल सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन करता है. संघ के अध्यक्ष वसंत थोटी और उपाध्यक्ष अरविंद साने कहते हैं कि सी फूड फेस्टिवल मछुआरों की सांस्कृतिक पहचान है, लेकिन कोस्टल रोड जैसे प्रोजेक्ट अब यहां मछुआरों की रोजी-रोटी और अस्तित्व छीन रहे हैं.उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि बोलने के लिए कोली मुंबई के राजा हैं लेकिन सरकार उन्हें भिखारी बनाने पर तुली है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker