Trending

Maha Kumbh 2025 | माघी पूर्णिमा पर करोड़ों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा

Maha Kumbh 2025 | माघी पूर्णिमा पर करोड़ों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा

https://youtu.be/kDR2DCvCwDw?si=hf2pWb-Zqaka6OO4

यागराज महाकुंभ में माघी पूर्णिमा पर देश विदेश से आए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता नजर आया. भजनों की मधुर ध्वनि, मंदिरों की घंटियों की गूंज और साधु संतों के शंखनाद के बीच आज बुधवार की सुबह 1 करोड़ से अधिक श्रद्धालु जनों ने संगम में डुबकी लगाई. गंगा की पवित्र अविरल धारा की तरह अविरल श्रद्धालु भी त्रिवेणी के संगम तट पर बढ़े चले जा रहे हैं. इसदौरान श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई. आज के दिन 3 से 4करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान करने का अनुमान है . महाकुम्भ में माघ पूर्णिमा के स्नान में कोई बाधा न आए इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद मोर्चा संभाले हुए हैं. उन्होंने सुबह 4 बजे से वॉर रूम में मेला क्षेत्र की निगरानी की और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की. महाकुम्भ मेला प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर है. प्रयागराज से होकर काशी और अयोध्या धाम जाने वाले यात्रियों के लिए सुरक्षा और अन्य सुविधाओं का व्यापक इंतजाम किया गया है. महाकुंभ में आने जाने वाले यात्री इन प्रशासनिक व्यवस्था से काफी संतुष्ट दिख रहे हैं .उन्होंने कहा कि महाकुंभ की तीर्थयात्रा उनके लिए काफी सुखद रही है. अपार भीड़ होने के बावजूद योगी सरकार ने उत्तम व्यवस्था की हैं. यहां नहाकर जीवन धन्य हो गया है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker