Trending

Drugs Free Navi Mumbai अभियान लांच | एक्टर जॉन अब्राहम बोले-नशाखोरी से बचें, फिट रहें

Drugs Free Navi Mumbai | Avoid drug addiction, stay fit - Actor John Abraham

नशा मुक्त मिशन नवी मुंबई में बोले एक्टर जॉन अब्राहम-नशाखोरी से बचें, फिट रहें

नवी मुंबई: नवी मुंबई पुलिस के नशामुक्त मिशन का आज से शुभारंभ हो गया. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नशा मुक्त नवी मुंबई अभियान की लांचिंग की. इस अवसर पर वन मंत्री गणेश नाईक, नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त मिलिंद भारंबे, स्थानीय विधायक मंदाताई म्हात्रे, उरण के विधायक महेश बालदी, और फिल्म अभिनेता जॉन अब्राहम खास तौर पर मौजूद रहे. सिडको एक्जिविशन सेंटर वाशी में आयोजित नवी मुंबई पुलिस के इस विशेष कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में छात्र एवं युवा, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और पुलिस कर्मचारी भी उपस्थित रहे.

हम उम्र भर नशा नहीं करेंगे, नवी मुंबई के युवाओं ने ली नशा मुक्ति शपथ

नशाखोरी से दूर रहें, रोल मॉडल बनें-जॉन अब्राहम

नशा मुक्त नवी मुंबई मिशन के ब्रांड अंबेसेडर अभिनेता जॉन अब्राहम ने यहां युवाओं को संबोधित किया. उन्होंने नशामुक्त अभियान को लांच करने पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एवं नवी मुंबई पुलिस की सराहना की. एक्टर जॉन अब्राहम ने कहा कि उन्होंने जीवन में कभी भी ड्रग्स को छुआ तक नहीं है. न ही कभी दारु शराब का सेवन किया. न ही स्मोकिंग की. उन्होंने दावा किया कि नशे से दूर रहने के कारण ही वे हेल्दी और फिट हैं . छात्रों एवं युवाओं को प्रेरित करते हुए जॉन अब्राहम ने कहा कि हमें भारत, महाराष्ट्र और नवी मुंबई के लिए रोल मॉडल बनना चाहिए.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker