DCM एकनाथ शिंदे को जान से मारने Instagram पर डाला विडियो | धमकी देने वाला गिरफ्तार
Threatened to kill DCM Eknath Shinde : Thane police arrested Hitesh tende
मुंबईः सोशल मीडिया के जरिए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी देने वाले हितेश प्रकाश ढेंडे (26) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । वह शिंदे के कोपरी-पचपखाडी निर्वाचन क्षेत्र का निवासी है। ठाणे श्रीनगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गुलजारीलाल फड़तरे ने बताया कि हितेश प्रकाश ढेंडे ने कबूल किया कि कलवा के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में एक सुरक्षा गार्ड ने उसकी पिटाई करने के बाद ‘हम एकनाथ शिंदेजी के आदमी हैं’ चिल्लाया था, जिसके बाद उसने धमकी दी थी। रविवार को हितेश ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित किया। इसमें उन्होंने शिंदे को गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। इस वीडियो के प्रसारित होते ही ठाणे में शिवसैनिकों ने अपना गुस्सा जाहिर किया. वागले एस्टेट इलाके में शिंदे सेना के पदाधिकारी परेश चालके के कार्यकर्ताओं ने रविवार रात श्रीनगर पुलिस स्टेशन में एकनाथ शिंदे को धमकी देने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। चालके की शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने हितेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया.
दोस्त के मोबाइल पर खोला इन्स्टाग्राम अकाउंट, पोस्ट किया विडियो
हितेश वागले एस्टेट के वार्लीपाड़ा इलाके में रहते हैं। यह पूरा इलाका शिंदे के अपने विधानसभा क्षेत्र कोपरी पचपखाड़ी में आता है। मामला दर्ज होते ही पुलिस हितेश की तलाश में जुट गई. इसी बीच फड़तारे की टीम ने उसकी तलाश की और सोमवार की सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया. चूंकि उसके पास मोबाइल फोन भी नहीं था, इसलिए उसने रविवार को कॉल करने के बहाने अपने एक दोस्त का मोबाइल फोन लिया. उस पर हितेश ने अपना इन्स्टाग्राम अकाउंट खोला और विडियो पोस्ट किया. पुलिस जांच में पता चला है कि हितेश प्रकाश ढेंडे ने दोस्त के फोन से उपमुख्यमंत्री शिंदे को भी गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी थी।




