Trending
फोर्टी प्लस मैदान पर नो कन्स्ट्रक्शन- बांबे हाइकोर्ट का आदेश
No construction on Forty Plus grounds | Bombay High Court order |
फोर्टी प्लस मैदान पर नो कन्स्ट्रक्शन- बांबे हाइकोर्ट का आदेश बांबे हाईकोर्ट ने नवी मुंबई बेलापुर के 40+ मैदान पर प्रस्तावित सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के निर्माण और निविदा प्रक्रिया पर रोक लगा दी है. फोर्टी प्लस मास्टर्स क्रिकेटर्स एसोसिएशन ने नवी मुंबई मनपा की निविदा प्रक्रिया और निर्माण के खिलाफ उच्च न्यायालय में रिट याचिका दाखिल किया था और रोक लगाने की मांग की थी.
https://youtu.be/6oxbQmA3tcw?si=lQItobXEoE7EFNcJ
इस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने अगली सुनवाई यानी 21 अक्टूबर तक 40+प्लस मैदान पर किसी भी तरह के निर्माण को नहीं करने का निर्देश दिया है. फोर्टी प्लस मास्टर्स क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विकास मोकल ने कहा कि कोर्ट का यह आदेश खिलाड़ियों के लिए बड़ी राहत है.



