Trending

Infrastructure के जरिये विकसित हो राहा नया भारत , PM मोदी

A new India is being built through infrastructure, says PM Modi.

बेंगलुरु: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि किसी भी देश की विकास यात्रा में आधुनिक बुनियादी ढांचे यानी इंफ्रास्ट्रक्चर की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर न केवल विकास को गति देता है, बल्कि रोजगार, व्यापार और नए अवसरों के द्वार भी खोलता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेंगलुरु में लगभग 15,600 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के अवसर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से शहर की परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और आम नागरिकों के लिए आवागमन अधिक सुविधाजनक होगा।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु की पिंक मेट्रो ऑनलाइन और बेंगलुरु-मंगलुरु-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन किया। इसके साथ ही नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण योजना और भूमिगत गैस भंडारण केंद्र सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री ने मैसूर में पुनर्विकसित कॉसमॉस तारामंडल का भी उद्घाटन किया। इसे देश का पहला एलईडी तारामंडल और दुनिया का पहला झुके हुए एलईडी गुंबद वाला प्लैनेटोरियम बताया गया है।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों और भारतीय वैज्ञानिकों की प्रगति का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से भारत विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी बेंगलुरु स्थित प्रशांति योग संस्थान के स्वर्ण जयंती समारोह में भी शामिल हुए। प्रधानमंत्री का कल गुजरात दौरा प्रस्तावित है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker