Trending

Maharashtra के युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता! उद्योगों से जुड़ने की अपील

A new path to employment for the youth of Maharashtra! An appeal to connect with industries.

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में युवाओं को शिक्षा पूरी करने के बाद व्यावहारिक कार्य अनुभव उपलब्ध कराने और उनकी रोजगार क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा ‘मुख्यमंत्री युवा कार्य प्रशिक्षण योजना’ संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत राज्य के युवाओं को उद्योगों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में प्रत्यक्ष कार्य प्रशिक्षण का अवसर दिया जाएगा। इसके लिए जिले के उद्योगों और व्यावसायिक संस्थानों से योजना में सक्रिय रूप से शामिल होने की अपील की गई है। जिला कौशल विकास, रोजगार एवं उद्यमिता मार्गदर्शन केंद्र के सहायक आयुक्त सु. रा. वराडे ने जिले के पात्र औद्योगिक प्रतिष्ठानों से इस योजना में भागीदारी करने का आह्वान किया है, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण का लाभ मिल सके।

11 महीने की प्रशिक्षण अवधि और सीधे बैंक खाते में विद्यावेतन योजना के अंतर्गत प्रशिक्षणार्थियों को निर्धारित अवधि तक प्रत्यक्ष कार्य प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान पात्र उम्मीदवारों को सरकार की ओर से विद्यावेतन सीधे उनके बैंक खाते में जमा किया जाएगा। विद्यावेतन की राशि उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता के आधार पर निर्धारित की जाएगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता के अंतर्गत 12वीं पास, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI), डिप्लोमा, स्नातक या स्नातकोत्तर उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार महाराष्ट्र का निवासी होना चाहिए। सके पास आधार पंजीकरण होना आवश्यक है और बैंक खाता आधार नंबर से लिंक होना चाहिए।

योजना में भाग लेने वाले उद्योग या व्यावसायिक प्रतिष्ठान महाराष्ट्र में संचालित होने चाहिए तथा उनकी स्थापना कम से कम तीन वर्ष पहले हुई होनी चाहिए। संबंधित प्रतिष्ठान के पास कर्मचारी भविष्य निधि (EPF), कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC), वस्तु एवं सेवा कर (GST), कंपनी पंजीकरण प्रमाण-पत्र, उद्योग आधार अथवा उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) से संबंधित आवश्यक पंजीकरण होना चाहिए। जिले के ऐसे औद्योगिक प्रतिष्ठान, जहां कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) के अंतर्गत 20 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं, उनसे इस योजना में सक्रिय भागीदारी करने का विशेष आह्वान किया गया है। सरकार की इस पहल का उद्देश्य युवाओं को केवल शैक्षणिक ज्ञान तक सीमित न रखते हुए उन्हें उद्योगों की वास्तविक कार्यप्रणाली से परिचित कराना है, ताकि भविष्य में उनके लिए रोजगार के अवसर बढ़ सकें।-जिला कौशल विकास, रोजगार एवं उद्यमिता मार्गदर्शन केंद्र ने सभी पात्र औद्योगिक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से आगे आकर युवाओं को प्रशिक्षण का अवसर देने की अपील की है।

युवाओं को कौशल, उद्योगों को प्रशिक्षित मानव संसाधन और राज्य को मजबूत रोजगार व्यवस्था उपलब्ध कराने की दिशा में यह योजना महत्वपूर्ण पहल साबित हो सकती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker