Trending

सोशल मीडिया बना अपराधियों का हथियार! पाकिस्तानी एजेंटों के निशाने पर पंजाब के युवा

Grand preparations for the Kumbh in Haridwar; additional bathing ghats to be available for pilgrims.

पंजाब, चंडीगढ़: पंजाब में युवाओं को अपराध की दुनिया में धकेलने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पंजाब के पुलिस महा-निदेशक गौरव यादव ने दावा किया है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों से जुड़े एजेंट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए पंजाब के युवाओं को अपने जाल में फंसा रहे हैं और उन्हें आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए भर्ती कर रहे हैं। चंडीगढ़ में रविवार को आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि अपराधी और संगठित अपराध से जुड़े गिरोह युवाओं को अपने नेटवर्क में शामिल करने के लिए सोशल मीडिया का तेजी से इस्तेमाल कर रहे हैं। युवाओं को विभिन्न तरीकों से प्रभावित कर उन्हें अपराध की दुनिया में प्रवेश कराने की कोशिश की जा रही है।

डीजीपी ने यह बयान इथियोपिया से भगोड़े गैंगस्टर गुरविंदर सिंह अफरीदी को भारत लाने में मिली सफलता के बाद दिया। उन्होंने इस मामले को पंजाब में सक्रिय संगठित अपराध और सके अंतरराष्ट्रीय संपर्कों के संदर्भ में महत्वपूर्ण बताया। पुलिस महा-निदेशक के बयान से स्पष्ट है कि अब अपराधियों की भर्ती का तरीका भी बदल रहा है। पहले जहां गैंगस्टर स्थानीय संपर्कों और आपराधिक नेटवर्क के जरिए युवाओं तक पहुंचते थे, वहीं अब सोशल मीडिया उनके लिए नए युवाओं को तलाश-ने और उन्हें अपने नेटवर्क से जोड़ने का माध्यम बनता जा रहा है।

इस घटनाक्रम ने पंजाब में युवाओं की सुरक्षा, सोशल मीडिया के दुरुपयोग और अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क की गतिविधियों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस के सामने अब चुनौती केवल अपराधियों को पकड़ने की नहीं, बल्कि सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को अपराध की ओर आकर्षित करने वाले नेटवर्क की पहचान कर उन्हें समय रहते रोकने की भी है। पंजाब में सोशल मीडिया के जरिए युवाओं की आपराधिक गतिविधियों में भर्ती का मामला एक गंभीर चेतावनी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल जहां युवाओं के लिए अवसरों का माध्यम है, वहीं इसका दुरुपयोग उन्हें अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क तक भी पहुंचा सकता है।

जरूरत है कि पुलिस, साइबर एजेंसियां, अभिभावक और समाज मिलकर युवाओं को जागरूक करें, ताकि कोई भी युवा सोशल मीडिया के जरिए अपराधियों के जाल में न फंसे। डिजिटल सुरक्षा और युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखना आज बड़ी चुनौती बन चुका है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker