Trending

नशे से दूर, विकास के करीब रहें युवा राज्यपाल संतोष गंगवार

Far from addiction, close to development, young Governor Santosh Gangwar.

झारखंड, रांची : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रांची क्लब में आयोजित ‘स्वर्णिम भारत एक्सपो 2026’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने भारत की विकास यात्रा, युवाओं की भूमिका और झारखंड की विकास संभावनाओं पर विस्तार से विचार व्यक्त किए।राज्यपाल ने कहा कि भारत आज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, आधारभूत संरचना और डिजिटल सेवाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश की इस विकास यात्रा को और गति देने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि युवा अपनी ऊर्जा और प्रतिभा को शिक्षा, खेल, कौशल विकास तथा रचनात्मक गतिविधियों में लगाएं। उन्होंने कहा कि युवाओं का ज्ञान, कौशल और रचनात्मकता देश की प्रगति को नई दिशा देने की क्षमता रखती है। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री के ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का उल्लेख करते हुए कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखना और उन्हें सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना केवल सरकार की ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत का संकल्प प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी से ही पूरा हो सकता है। उन्होंने नागरिकों से अपने-अपने कार्यक्षेत्र में ईमानदारी, मेहनत और उत्कृष्टता के साथ योगदान देने का आह्वान किया। राज्यपाल संतोष गंगवार ने झारखंड के विभिन्न जिलों के सुदूरवर्ती गांवों के अपने भ्रमण का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों से संवाद के दौरान उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया तथा योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

उन्होंने कहा कि ‘स्वर्णिम भारत एक्सपो 2026’ नागरिकों को सरकारी योजनाओं, आधुनिक तकनीक, रोजगार और कौशल विकास से जुड़े अवसरों की जानकारी उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने सकता है। झारखंड की विकास संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए राज्यपाल ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों, समृद्ध जनजातीय विरासत, कला-संस्कृति और प्रतिभाशाली युवाओं से संपन्न झारखंड में विकास की व्यापक संभावनाएं हैं। आधुनिक ज्ञान, तकनीक, कौशल और उद्यमिता को इन क्षमताओं से जोड़कर राज्य के विकास को नई गति दी जा सकती है।

उन्होंने विश्वास जताया कि ‘स्वर्णिम भारत एक्सपो 2026’ नागरिकों को नए अवसरों से जोड़ने के साथ-साथ विकास प्रक्रिया में जनभागीदारी को भी मजबूत करेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker