Trending

केमिकल सेक्टर में भारत का बड़ा लक्ष्य, 2040 तक 1 ट्रिलियन डॉलर मार्केट

India's Big Target in Chemical Sector, 1 Trillion Dollar Market by 2040.

मुंबई: केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे. पी. नड्डा ने कहा है कि भारत का लक्ष्य वर्ष 2040 तक रसायन क्षेत्र को 1 ट्रिलियन डॉलर के बाजार के रूप में विकसित करना है। उन्होंने कहा कि देश में रसायन और पेट्रोरसायन क्षेत्र के विस्तार के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया जा रहा है। मुंबई के बॉम्बे एक्जिबिशन सेंटर में आयोजित India Chem 2026 के 14वें संस्करण का उद्घाटन करते हुए जे. पी. नड्डा ने कहा कि स्पष्ट नीतियों, सरकार के सहयोग और उद्योग जगत की सक्रिय भागीदारी से रसायन क्षेत्र में निवेश और विकास के नए अवसर सामने आ रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री ने प्रस्तावित ‘भव्य रसायन’ योजना की जानकारी देते हुए बताया कि इसके तहत केंद्र सरकार प्रत्येक चयनित केमिकल पार्क के लिए 1,000 करोड़ रुपये तक का सहयोग देगी, जबकि संबंधित राज्य सरकार को कम से कम 500 करोड़ रुपये का योगदान करना होगा। उन्होंने कहा कि केमिकल पार्कों की सफलता के लिए आधुनिक और विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा बेहद जरूरी है। इसके लिए बंदरगाह, रेल, हवाई और सड़क संपर्क को मजबूत किया जाएगा, ताकि उद्योगों को बेहतर कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक सुविधाएं मिल सकें।

जे. पी. नड्डा ने कहा कि भारत में रसायन और पेट्रोरसायन क्षेत्र में निवेश की संभावनाएं लगातार बढ़ रही हैं और सरकार इस क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए नीतिगत स्तर पर लगातार काम कर रही है। वहीं, केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि केंद्र सरकार नीतिगत सहयोग और बुनियादी ढांचे के विकास के माध्यम से रसायन एवं पेट्रोरसायन क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी सहित केंद्र और राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी तथा उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker