Trending

सरकारी दफ्तर होंगे साफ-सुथरे, सालभर चलेगी मुहिम

Government offices to be spick and span campaign to run throughout the year.

छत्तीसगढ़, रायपुर:  सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने विशेष अभियान के छठे चरण की शुरुआत 2 अक्टूबर से की है। इस अभियान का उद्देश्य सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता को बढ़ावा देना, लंबित मामलों का निपटारा करना और ई-कचरे का उचित प्रबंधन सुनिश्चित करना है। देशभर के 610 कार्यालयों में अभियान चलाया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अभियान को मंत्रालय की सभी इकाइयों में प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। उन्होंने कहा कि 31 अक्टूबर को अभियान का निर्धारित चरण समाप्त होने के बाद भी स्वच्छता गतिविधियों को पूरे साल जारी रखा जाए।

मंत्री ने आम जनता से सीधे जुड़े कार्यालयों में स्वच्छता को प्राथमिकता देने और अभियान के तहत किए जा रहे अच्छे कार्यों को सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया।  वर्ष 2021 में अभियान की शुरुआत के बाद से अब तक 36 करोड़ 20 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। इस दौरान लगभग 13 लाख 89 हजार किलोग्राम कबाड़ हटाया गया और 13 लाख 98 हजार वर्ग फुट जगह खाली कराई गई।

2 लाख 71 हजार पुरानी फाइलों का निपटान किया गया। अभियान के तहत अब तक 6,642 आउटडोर अभियान चलाए गए और 15,496 स्थानों पर सफाई की गई। इस पहल का उद्देश्य सरकारी कार्यालयों को स्वच्छ, व्यवस्थित और अधिक कार्यकुशल बनाना है।

मंत्रालय ने अभियान को सालभर जारी रखने के निर्देश देकर स्वच्छता और बेहतर कार्यालय प्रबंधन को नियमित कार्यप्रणाली का हिस्सा बनाने पर जोर दिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker