BRICS शिखर सम्मेलन के बीच भारत-मलेशिया की अहम मुलाकात,
Key India-Malaysia meeting amidst the BRICS summit

नई दिल्ली: BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंचे मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत की। इस मुलाकात में दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग और भविष्य के बहु-क्षेत्रीय संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा हुई। भारत और मलेशिया के बीच लंबे समय से ऐतिहासिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संबंध रहे हैं। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रिश्तों को नई दिशा तब मिली, जब वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मलेशिया यात्रा के दौरान संबंधों को उन्नत रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाया गया था।
प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की भारत यात्रा को दोनों देशों के रिश्तों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनकी यात्रा के दौरान भविष्य के लिए बहु-क्षेत्रीय सहयोग का एजेंडा तैयार करने और व्यापार, निवेश, शिक्षा, तकनीक, संस्कृति तथा अन्य क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने की संभावनाओं पर जोर है।
भारत और मलेशिया के बीच बढ़ता सहयोग एक्ट ईस्ट पॉलिसी और क्षेत्रीय साझेदारी को भी नई मजबूती प्रदान कर सकता है। दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व की यह बातचीत द्विपक्षीय संबंधों को और व्यापक तथा मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।



