Trending

महाराष्ट्र BJP में नई टीम तैयार, रवींद्र चव्हाण ने 37 प्रकोष्ठों की जिम्मेदारी बांटी

Major reshuffle in Maharashtra BJP! Ravindra Chavan assigns responsibilities for 37 cells.

मुंबई/सान्वी देशपांडे : महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए प्रदेश के विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी और सहप्रभारियों की नियुक्तियों का ऐलान किया है। प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने 24 अगस्त को इन नियुक्तियों की घोषणा की। पार्टी ने अलग-अलग सामाजिक, व्यावसायिक और क्षेत्रीय समूहों के साथ संगठन का समन्वय मजबूत करने के उद्देश्य से कुल 37 प्रकोष्ठों की जिम्मेदारियां तय की हैं।

इन नेताओं को मिली प्रमुख जिम्मेदारियां

नई नियुक्तियों में कई वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण प्रकोष्ठों की कमान सौंपी गई है। भूषण महाडिक को विधि प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है, जबकि विश्वास पाठक को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष और विधायक अरुण लखानी को उद्योग प्रकोष्ठ का प्रभारी नियुक्त किया गया है। डॉ. भारती पवार को वैद्यकीय प्रकोष्ठ और विधान परिषद में पार्टी के गुटनेता प्रवीण दरेकर को सहकार प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा आशीष शेलार को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, गोपीचंद पडळकर को भटके-विमुक्त प्रकोष्ठ, केशव उपाध्ये को मीडिया प्रकोष्ठ और श्वेता शालिनी को सोशल मीडिया प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पूर्व क्रिकेटर केदार जाधव को खेल प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है।

संगठन को मजबूत करने पर जोर

BJP के प्रदेश प्रकोष्ठ पार्टी और समाज के अलग-अलग वर्गों के बीच संपर्क और समन्वय का महत्वपूर्ण माध्यम माने जाते हैं। नई नियुक्तियों के जरिए पार्टी की पहुंच विभिन्न सामाजिक, पेशेवर और क्षेत्रीय समूहों तक और मजबूत करने की कोशिश के तौर पर इसे देखा जा रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण के नेतृत्व में की गई इन नियुक्तियों से पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों को सक्रिय करने और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर जोर रहने की संभावना है। 37 प्रकोष्ठों में सामाजिक, आर्थिक, व्यापार, उद्योग, चिकित्सा, मीडिया, आईटी, शिक्षक, कामगार, सहकार और अन्य क्षेत्रों से जुड़े विभाग शामिल हैं।

प्रमुख नियुक्तियां एक नजर में

1. विधी प्रकोष्ठ — भूषण महाडिक
2. बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ — विश्वास पाठक
3. उद्योग प्रकोष्ठ — विधायक अरुण लखानी
4. वैद्यकीय प्रकोष्ठ — डॉ. भारती पवार
5. सहकार प्रकोष्ठ — विधायक प्रवीण दरेकर
6. सांस्कृतिक प्रकोष्ठ — आशिष शेलार
7. शिक्षक प्रकोष्ठ — सुनील लोढा
8. व्यापार प्रकोष्ठ — किरिट भंसाली
9. आर्थिक प्रकोष्ठ — मिलिंद कानडे
10. मच्छिमार प्रकोष्ठ — चेतन पाटील
11. बुनकर प्रकोष्ठ — मनोज दिवटे
12. कामगार प्रकोष्ठ — मिलिंद तुळसकर
13. उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ — आर. डी. यादव
14. भटके-विमुक्त प्रकोष्ठ — गोपीचंद पडळकर
15. दिव्यांग प्रकोष्ठ — डॉ. भागवत कराड; सहप्रभारी जयसिंग कृष्णराव चव्हाण
16. आध्यात्मिक समन्वय प्रकोष्ठ — तुषार भोसले
17. ट्रान्सपोर्ट प्रकोष्ठ — अनुप मोरे
18. पदवीधर प्रकोष्ठ — सुनील लोढा
19. दक्षिण भारतीय प्रकोष्ठ — राजेश पिल्ले
20. बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ प्रकोष्ठ — अल्पा अगरवाल
21. जैन समाज प्रकोष्ठ — मंगलप्रभात लोढा
22. सेवाभावी संस्था/NGO संपर्क प्रकोष्ठ — डॉ. विनय सहस्रबुद्धे
23. ज्येष्ठ कार्यकर्ता प्रकोष्ठ — विधायक सुनील कर्जतकर
24. आयुष्मान भारत प्रकोष्ठ — डॉ. सुजय विखे पाटील
25. ग्राम विकास व पंचायतराज प्रकोष्ठ — सुधाकर भोयर
26. सोशल मीडिया प्रकोष्ठ — श्वेता शालिनी
27. फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी प्रकोष्ठ — उषा वाजपेयी
28. IT प्रकोष्ठ — तेजस मालविया
29. क्रीडा प्रकोष्ठ — केदार जाधव
30. बंगाली प्रकोष्ठ — शुभागत दास
31. रेल्वे प्रवासी प्रकोष्ठ — कैलास वर्मा
32. अभियंता प्रकोष्ठ — विधायक प्रशांत ठाकूर
33. राजस्थानी प्रकोष्ठ — देवीसिंग पुरोहित
34. मीडिया प्रकोष्ठ — केशव उपाध्ये
35. सुशासन प्रकोष्ठ — प्रदीप पेशकार
36. परराष्ट्र संबंध प्रकोष्ठ — विधायक सुनील राणे
37. तृतीयपंथी प्रकोष्ठ — डॉ. सान्वी जेठवा

इस संगठनात्मक पुनर्गठन के जरिए महाराष्ट्र भाजपा ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी गतिविधियों और संपर्क व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker