Trending

BJP की नई टीम के बाद आज 3 अहम बैठकें, ‘मोदी @25’ पर होगा बड़ा मंथन

Three key meetings today following the announcement of the BJP's new team; major deliberations on ‘Modi @25’ to take place.

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम के ऐलान के बाद शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में संगठन से जुड़ी तीन अहम बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों में नई टीम के सदस्यों के परिचय के साथ-साथ पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी। शनिवार सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक पहली बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम के सदस्यों का औपचारिक परिचय कराया जाएगा। बैठक में संगठन को मजबूत करने और नई जिम्मेदारियों के साथ आगे की रणनीति पर भी चर्चा होने की संभावना है।

‘मोदी @25’ कार्यक्रम की बनेगी रूपरेखा

दूसरी महत्वपूर्ण बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले ‘मोदी @25’ कार्यक्रम को लेकर होगी। बैठक में देशभर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा, संगठन की भागीदारी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा की जाएगी।

शाम की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय पदाधिकारी होंगे शामिल

दिन की तीसरी अहम बैठक शाम 6 बजे आयोजित की जाएगी। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारी और सभी प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। इस बैठक में पार्टी के संगठनात्मक कामकाज, आगामी कार्यक्रमों, राज्यों में संगठन की गतिविधियों और आगे की रणनीति को लेकर व्यापक मंथन किया जाएगा।

संगठन को नई दिशा देने पर फोकस

नितिन नवीन के नेतृत्व में नई टीम के गठन के बाद होने वाली इन बैठकों को बीजेपी के संगठनात्मक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नई टीम के औपचारिक परिचय से लेकर ‘मोदी @25’ कार्यक्रम और प्रदेश स्तर के संगठनात्मक मुद्दों तक, शनिवार का दिन पार्टी के लिए रणनीतिक रूप से अहम रहने वाला है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker