Trending

ट्रंप का ईरान पर बड़ा आरोप, कहा- झूठ बोल रहा है

Trump Levels Major Accusation Against Iran: Claims It Is Lying

विशेष/प्रतिनिधी : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने झूठे दावे कर रहा है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर कहा कि ईरान पहले अमेरिका से बातचीत का अनुरोध करता है और वार्ता शुरू होने के बाद सार्वजनिक रूप से यह दावा करता है कि वह अमेरिका से कोई सीधी बातचीत नहीं कर रहा तथा केवल ओमान के माध्यम से संपर्क में है। ट्रंप ने ईरान के होरमुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण संबंधी दावों को भी खारिज किया। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग पर अमेरिकी नौसेना का प्रभावी नियंत्रण है और अमेरिका की अनुमति के बिना ईरान तक आवश्यक आपूर्ति पहुंचना संभव नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक कोई व्यापक समझौता या “पूर्ण आत्मसमर्पण” नहीं होता, तब तक अमेरिका अपनी रणनीति में बदलाव नहीं करेगा।

यह भी पढ़िए :
भारत-उज्बेकिस्तान ने द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने का लिया संकल्प

अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी दोहराया कि ईरान को किसी भी स्थिति में परमाणु हथियार विकसित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान पिछले कई दशकों से क्षेत्र में अस्थिरता और संकट पैदा करता रहा है। उल्लेखनीय है कि ट्रंप ने हाल ही में ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने की घोषणा करते हुए कहा था कि ईरान और पश्चिम एशिया के कई देशों ने तनाव कम करने का अनुरोध किया था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker