राष्ट्रपति भवन में आज कई नई विकास परियोजनाओं की शुरुआत
Launch of several new development projects at Rashtrapati Bhavan today
दिल्ली/प्रतिनिधी : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अपने कार्यकाल के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में कई महत्वपूर्ण जनहित और विकासोन्मुखी पहलों का शुभारंभ करेंगी। इन पहलों का उद्देश्य बच्चों के समग्र विकास, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को बढ़ावा देना है। राष्ट्रपति ‘किलकारी किड्स प्ले ज़ोन’ और ‘बचपन बाल परिसर’ का उद्घाटन करेंगी। इन परियोजनाओं के माध्यम से बच्चों के शारीरिक, मानसिक और रचनात्मक विकास के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही ‘समर्थ आंगनवाड़ी कल्पना’ पहल की भी शुरुआत होगी, जिसका उद्देश्य बच्चों की देखभाल, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा को और अधिक प्रभावी बनाना है।
यह भी पढ़िए : संसद परिसर में NDA की अहम बैठक, रणनीति पर मंथन
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति भवन के आवासीय परिसर के पुनर्विकास (redevelopment) कार्य का शिलान्यास भी किया जाएगा। वहीं, नेट-ज़ीरो ऊर्जा नीति को आगे बढ़ाने की दिशा में नई सर्विस बिल्डिंग के निर्माण कार्य की शुरुआत भी होगी। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रपति ‘राही’ इलेक्ट्रिक बस सेवा का भी शुभारंभ करेंगी। यह पहल स्वच्छ परिवहन को प्रोत्साहित करने के साथ कार्बन उत्सर्जन कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इन सभी परियोजनाओं के माध्यम से राष्ट्रपति भवन को आधुनिक, पर्यावरण-अनुकूल और नागरिक हितैषी परिसर के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं।



