Trending

पंचायतों की आय बढ़ाने के लिए केंद्र का बड़ा कदम

Centre's Major Move to Boost Panchayat Revenues

दिल्ली/प्रतिनिधी : देश की ग्राम पंचायतों को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। केंद्रीय पंचायत राज मंत्री राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) ने नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में ‘आत्मनिर्भर पंचायत कार्यक्रम’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ‘समर्थ पंचायत पोर्टल’ भी लॉन्च किया गया, साथ ही पंचायतों की अपनी आय बढ़ाने के उद्देश्य से मॉडल OSR (Own Source Revenue) नियम जारी किए गए। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल, पंचायत राज मंत्रालय के सचिव विवेक भारद्वाज तथा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सरकार का उद्देश्य ग्राम पंचायतों और ब्लॉक स्तर की संस्थाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे स्थानीय संसाधनों के माध्यम से अपनी आय बढ़ा सकें और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर नागरिक सेवाएं उपलब्ध करा सकें।

यह भी पढ़िए :
यूपी में 7 लाख रूफटॉप सोलर, देश में दूसरा स्थान

समर्थ पंचायत पोर्टल पंचायतों के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म होगा, जिसके माध्यम से राजस्व संग्रह, वित्तीय प्रबंधन, लेखा-जोखा और आय के स्रोतों का प्रभावी संचालन किया जा सकेगा। इससे पंचायतों में वित्तीय पारदर्शिता बढ़ेगी और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में गति आएगी। वहीं, मॉडल OSR नियम स्थानीय स्तर पर राजस्व संग्रह के लिए एक समान और व्यवस्थित ढांचा प्रदान करेंगे, जिससे ग्रामीण विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker