Trending

यूपी में 7 लाख रूफटॉप सोलर, देश में दूसरा स्थान

UP Ranks Second Nationally with 7 Lakh Rooftop Solar Installations

उत्तर प्रदेश/प्रतिनिधी : उत्तर प्रदेश ने प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने बताया कि प्रदेश में अब तक 7 लाख से अधिक आवासीय रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। इस उपलब्धि के साथ उत्तर प्रदेश, गुजरात के बाद देश में आवासीय रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की स्थापित रूफटॉप सोलर क्षमता 2,000 मेगावाट से अधिक हो चुकी है। इससे लाखों परिवारों को स्वच्छ, सस्ती और कई मामलों में मुफ्त बिजली का लाभ मिल रहा है। बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आने के साथ प्रतिदिन करोड़ों यूनिट स्वच्छ ऊर्जा का उत्पादन हो रहा है, जिससे कार्बन उत्सर्जन में कमी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिल रहा है।

यह भी पढ़िए :
भारत-चीन रिश्तों पर नई पहल, विक्रम मिसरी की अहम बैठक

मंत्री ने कहा कि यह सफलता राज्य सरकार की पारदर्शी डिजिटल कार्यप्रणाली, प्रभावी क्रियान्वयन, केंद्र और राज्य सरकार की आकर्षक सब्सिडी तथा लोगों की बढ़ती भागीदारी का परिणाम है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सोलर मॉड्यूल, डीसीआर पैनल, इन्वर्टर, बैटरी ऊर्जा भंडारण और डिजिटल ऊर्जा सेवाओं के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार का लक्ष्य प्रत्येक पात्र परिवार तक स्वच्छ और किफायती ऊर्जा पहुंचाकर प्रदेश को नवीकरणीय ऊर्जा का राष्ट्रीय मॉडल बनाना है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker