Trending

राष्ट्रपति मुर्मु की 3 देशों की ऐतिहासिक राजकीय यात्रा पूरी

President Murmu Concludes Historic Three-Nation State Visit

दिल्ली/प्रतिनिधी : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा, उत्तर मैसिडोनिया और रोमानिया की अपनी महत्वपूर्ण राजकीय यात्रा पूरी कर आज सुबह नई दिल्ली लौट आईं। यह यात्रा भारत और यूरोपीय देशों के बीच कूटनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को नई मजबूती देने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मुर्मु ने तीनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की द्विपक्षीय वार्ता की। बातचीत में व्यापार, शिक्षा, डिजिटल प्रौद्योगिकी, नवाचार, नवीकरणीय ऊर्जा तथा विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरे की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि मोल्दोवा और उत्तर मैसिडोनिया की किसी भारतीय राष्ट्रपति की यह पहली राजकीय यात्रा थी, जबकि रोमानिया में तीन दशक से अधिक समय बाद किसी भारतीय राष्ट्रपति का आधिकारिक दौरा हुआ।

यह भी पढ़िए :
सुबह 11 बजे प्रसारित होगा PM मोदी का ‘मन की बात’

राष्ट्रपति ने तीनों देशों में आयोजित व्यापारिक मंचों को भी संबोधित किया और भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर भारत की विकास यात्रा तथा वैश्विक साझेदारी को लेकर अपने विचार साझा किए। रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक स्टडीज़ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को मानद सम्मान से सम्मानित किया। इस सफल यात्रा को भारत और यूरोप के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई गति देने वाला महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker