सुबह 11 बजे प्रसारित होगा PM मोदी का ‘मन की बात’
PM Modi's 'Mann Ki Baat' to be broadcast at 11 AM
दिल्ली/प्रतिनिधी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर प्रसारित होने वाले अपने लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के माध्यम से देशवासियों को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 136वीं कड़ी होगी, जिसमें प्रधानमंत्री विभिन्न सामाजिक, राष्ट्रीय और प्रेरणादायक विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे। इस कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के सभी नेटवर्क पर किया जाएगा। इसके अलावा श्रोता और दर्शक एआईआर न्यूज़ की वेबसाइट, NewsOnAIR मोबाइल ऐप तथा एआईआर न्यूज़, डीडी न्यूज़, प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के आधिकारिक यूट्यूब चैनलों पर भी इसका सीधा प्रसारण देख और सुन सकेंगे।
यह भी पढ़िए : कारगिल विजय दिवस: द्रास पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
हिंदी प्रसारण समाप्त होने के तुरंत बाद आकाशवाणी इस कार्यक्रम का प्रसारण देश की विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में भी करेगा, जिससे देश के अलग-अलग राज्यों के लोग अपनी मातृभाषा में प्रधानमंत्री के विचार सुन सकेंगे। ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समय-समय पर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले लोगों, जनभागीदारी, नवाचार, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, युवा शक्ति और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर चर्चा करते रहे हैं। देशभर के श्रोता इस मासिक कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार करते हैं।



