Trending

अनाहत सिंह ने रचा इतिहास,बनीं जूनियर विश्व चैंपियन

Anahat Singh Makes History, Becomes Junior World Champion

विशेष/प्रतिनिधी : भारत की युवा स्क्वाश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड स्क्वाश जूनियर चैंपियनशिप-2026 का खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया है। फाइनल मुकाबले में अनाहत ने मिस्र की रुकैया सलेम को लगातार तीन गेमों में 11-3, 11-7 और 11-9 से हराकर विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस जीत के साथ अनाहत सिंह जूनियर विश्व स्क्वाश चैंपियन बनने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने मिस्र के खिलाड़ियों के पिछले 16 वर्षों से चले आ रहे दबदबे को भी समाप्त कर दिया। खास बात यह रही कि अनाहत ने पूरे टूर्नामेंट में एक भी गेम गंवाए बिना शानदार अंदाज में खिताब अपने नाम किया।

यह भी पढ़िए :
राष्ट्रपति मुर्मु की 3 देशों की ऐतिहासिक राजकीय यात्रा पूरी

अनाहत की इस सफलता से भारतीय स्क्वाश को नई पहचान मिली है और देशभर में खेल प्रेमियों के बीच खुशी की लहर है। अब उनकी निगाह लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 पर है, जहां पहली बार स्क्वाश को ओलंपिक खेलों में शामिल किया जाएगा। वहीं पुरुष वर्ग में भारत के आर्यवीर देवान ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम-16 तक का सफर तय किया। अनाहत की यह उपलब्धि भारतीय खेल इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ने वाली मानी जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker