Trending

कारगिल विजय दिवस: द्रास पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Kargil Vijay Diwas: Defence Minister Rajnath Singh Arrives in Dras

लद्दाख/प्रतिनिधी : कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लद्दाख के द्रास पहुंच गए हैं। कारगिल युद्ध स्मारक पर होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस अवसर पर रक्षा मंत्री भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान को नमन करते हुए ऑपरेशन विजय के वीर जवानों को राष्ट्र की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। दौरे के दौरान रक्षा मंत्री ने सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के साथ जोजिला दर्रे पर तैनात सैनिकों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सीमाओं की रक्षा में तैनात जवानों के साहस और समर्पण की सराहना की।

यह भी पढ़िए :
IMD Alert: महाराष्ट्र-ओडिशा सहित कई राज्यों में रेड अलर्ट

कारगिल युद्ध स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में रक्षा मंत्री पुष्पचक्र अर्पित करने के साथ-साथ वर्चुअल वॉकथ्रू पोर्टल का उद्घाटन भी करेंगे। इसके अलावा वे वीर नारियों और वीर माताओं से मुलाकात करेंगे तथा शौर्य विजय यात्रा मोटरसाइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। समारोह के समापन पर भारतीय सेना सांडो टॉप और मतायेन क्षेत्र में अपनी आधुनिक सैन्य क्षमता, अत्याधुनिक हथियारों और ड्रोन संचालन का विशेष प्रदर्शन करेगी। यह आयोजन कारगिल युद्ध के अमर शहीदों के अदम्य साहस, बलिदान और राष्ट्रभक्ति को श्रद्धापूर्वक स्मरण करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को प्रेरित करने का संदेश देगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker