Trending

पंढरपुर में CM फडणवीस ने मांगा समृद्ध महाराष्ट्र का आशीर्वाद

CM Fadnavis Seeks Blessings for a Prosperous Maharashtra at Pandharpur

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : आषाढ़ी एकादशी के पावन अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पंढरपुर स्थित श्री विठ्ठल-रुक्मिणी मंदिर में पारंपरिक सरकारी महापूजा संपन्न की। महापूजा के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आषाढ़ी एकादशी केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि किसानों और कृषि प्रधान महाराष्ट्र के लिए नई उम्मीदों का प्रतीक भी है। उन्होंने बताया कि खरीफ सीजन की शुरुआत के इस महत्वपूर्ण अवसर पर उन्होंने भगवान श्री विठ्ठल के चरणों में राज्य में अच्छी और समय पर बारिश होने की प्रार्थना की है। साथ ही यह भी कामना की कि खरीफ की फसल भरपूर हो, किसानों के जीवन में खुशहाली आए और महाराष्ट्र समृद्धि के नए आयाम स्थापित करे।

यह भी पढ़िए :
आषाढ़ी एकादशी पर CM फडणवीस ने की विठ्ठल महापूजा

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के युवाओं के लिए शुरू हुए विकास, अवसरों और नई आकांक्षाओं के अभियान को और अधिक गति मिलने की भी प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक युवा को अपने सपनों को साकार करने का अवसर मिले और भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़े। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि भगवान विठ्ठल की कृपा से राज्य और देश दोनों प्रगति, समृद्धि और सुख-शांति के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker