Trending

IMD Alert:कई राज्यों में तेज बारिश और गरज के आसार

IMD Alert: Heavy rain and thunderstorms likely in several states

दिल्ली/प्रतिनिधी : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों में आज भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार गुजरात, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा और राजस्थान के कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। गुजरात में लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है और कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 265 क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई है। राज्य राहत आयुक्त के अनुसार भारी वर्षा से जुड़ी घटनाओं में अब तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं तथा प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

यह भी पढ़िए :
PM मोदी ने इंस्टाग्राम पर जताया देशवासियों का आभार

मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत, तटीय कर्नाटक, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भी मध्यम से तेज बारिश का अनुमान जताया है। इसके अलावा अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और राजस्थान के कई हिस्सों में भी मौसम खराब रहने की आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है।

Show More

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker