Trending

26 दिन बाद खत्म हुआ सोनम वांगचुक का अनशन

Sonam Wangchuk Ends 26-Day Hunger Strike

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : सामाजिक कार्यकर्ता और लद्दाख के पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक ने 26 दिनों तक चली अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी है। उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और एपेक्स बॉडी ऑफ लेह-लद्दाख के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अपना अनशन समाप्त किया। वांगचुक ने कहा कि यह फैसला लंबी बातचीत और विचार-विमर्श के बाद लिया गया है। उन्होंने बताया कि उनकी मांगों को लेकर विभिन्न स्तरों पर लगातार संवाद जारी है। वांगचुक के अनुसार, देश के अलग-अलग राजनीतिक दलों के 65 सांसदों ने उनसे मुलाकात की या फिर उन्हें भूख हड़ताल समाप्त करने का आग्रह करते हुए पत्र भेजे। उन्होंने कहा कि देश में किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति या हिंसा की आशंका को देखते हुए आंदोलन को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़िए :
दिल्ली में 17 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर सोनम वांगचुक से डॉक्टरों की सलाह का पालन करने और जल्द स्वस्थ होने की अपील की थी। प्रधानमंत्री ने उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना भी की थी। प्रधानमंत्री की अपील के बाद वांगचुक ने ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए अनशन समाप्त करने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि अब सभी पक्ष बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker