Trending

दिल्ली में 17 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

17 Metro Stations in Delhi Closed Until Further Notice

दिल्ली/प्रतिनिधी : दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक 17 मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने की घोषणा की है। इस निर्णय के बाद हजारों दैनिक यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। बंद किए गए स्टेशनों में लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, झंडेवालान, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम शामिल हैं। हालांकि, डीएमआरसी ने स्पष्ट किया है कि राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय स्टेशनों पर यात्रियों के लिए इंटरचेंज सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी। इन स्टेशनों पर केवल प्रवेश और निकास पर प्रतिबंध रहेगा, जबकि विभिन्न मेट्रो लाइनों के बीच यात्रियों का आवागमन जारी रहेगा।

यह भी पढ़िए :
पेपर लीक पर मोदी का बड़ा ऐलान, कल कैबिनेट में सख्त फैसला

डीएमआरसी ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले आधिकारिक अपडेट अवश्य देखें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। सुरक्षा एजेंसियों की सलाह पर यह कदम एहतियात के तौर पर उठाया गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि स्टेशन कब दोबारा खोले जाएंगे। यात्रियों से प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने और अफवाहों से बचने की अपील की गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker