Trending

पेपर लीक पर मोदी का बड़ा ऐलान, कल कैबिनेट में सख्त फैसला

Modi's Major Announcement on Paper Leaks; Cabinet to Take Strict Decisions

दिल्ली/प्रतिनिधी : देशभर में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों को लेकर केंद्र सरकार अब और सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकेत दिया है कि इस मुद्दे पर आगामी केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में महत्वपूर्ण और कड़े फैसले लिए जा सकते हैं। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किए गए अपने वीडियो संदेश में कहा कि “पेपर लीक पर और सख्त कदम कल होने वाली कैबिनेट बैठक में उठाए जाएंगे।” उनके इस बयान के बाद माना जा रहा है कि सरकार परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और विश्वसनीय बनाने के लिए नए कानूनी और प्रशासनिक उपायों की घोषणा कर सकती है।

यह भी पढ़िए :
राष्ट्रपति मुर्मु का रोमानिया में भव्य राजकीय स्वागत

हाल के वर्षों में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाओं ने लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य को प्रभावित किया है। ऐसे मामलों को लेकर छात्रों और अभिभावकों में लंबे समय से नाराज़गी देखी जा रही है। केंद्र सरकार पहले भी पेपर लीक रोकने के लिए कड़े कानून लागू कर चुकी है और अब उन्हें और प्रभावी बनाने की दिशा में कदम उठाने की तैयारी है। देशभर के छात्रों की नजर अब केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक पर टिकी है, जहां परीक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और पेपर लीक माफिया पर शिकंजा कसने के लिए नए फैसलों की घोषणा होने की उम्मीद है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker