DRDO ने ‘कुशा’ मिसाइल का सफल परीक्षण, भारत ने रचा इतिहास
DRDO Successfully Tests 'Kusha' Missile: A Major Victory for India
ओडिशा/प्रतिनिधी : भारत ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO)ने ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली स्वदेशी ‘कुशा’ (Kusha) मिसाइल प्रणाली का पहला सफल उड़ान परीक्षण किया। इस सफल परीक्षण के साथ भारत ने अत्याधुनिक वायु रक्षा प्रणाली विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। ‘कुशा’ मिसाइल प्रणाली लंबी दूरी और अधिक ऊंचाई पर मौजूद लड़ाकू विमान, ड्रोन, क्रूज मिसाइल तथा अन्य हवाई खतरों को प्रभावी ढंग से नष्ट करने में सक्षम है। यह प्रणाली भारतीय सशस्त्र बलों की वायु रक्षा क्षमता को नई मजबूती प्रदान करेगी और भविष्य की आधुनिक सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने में अहम भूमिका निभाएगी।
यह भी पढ़िए : अंकित शर्मा हत्याकांड में 27 जुलाई को बड़ा फैसला
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस सफलता पर DRDO, भारतीय सशस्त्र बलों और परियोजना से जुड़े सभी वैज्ञानिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली विकसित करने की क्षमता दुनिया के केवल चुनिंदा देशों के पास है। उन्होंने यह भी कहा कि ‘कुशा’ प्रणाली के सफल परीक्षण से भारत की आयात पर निर्भरता घटेगी और स्वदेशी रक्षा तकनीक को नई गति मिलेगी



