Trending

गुजरात में बारिश का कहर, केंद्र ने हरसंभव मदद का आश्वासन

Heavy Rains Wreak Havoc in Gujarat; Centre Assures All Possible Assistance

गुजरात/प्रतिनिधी : गुजरात में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई जिलों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से फोन पर बातचीत कर राज्य के ताज़ा हालात की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) गुजरात के अनुसार, प्रधानमंत्री ने राहत, बचाव और नागरिकों की सुरक्षा के लिए चल रहे अभियानों की समीक्षा की तथा केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस बीच केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राज्य के गृह मंत्री हर्ष संघवी से फोन पर चर्चा कर विशेष रूप से वलसाड सहित प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बाढ़, जलभराव और राहत कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए केंद्र सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़िए :
DRDO ने ‘कुशा’ मिसाइल का सफल परीक्षण, भारत ने रचा इतिहास

राज्य सरकार, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। प्रशासन लगातार लोगों से सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने तथा मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील कर रहा है। केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर प्रभावित नागरिकों को शीघ्र राहत पहुंचाने के लिए समन्वय के साथ कार्य कर रही हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker