Trending

आषाढ़ी वारी: सेवा और स्वच्छता का प्रेरक अभियान

Ashadhi Wari: Motivational Campaign for Service and Cleanliness

पुणे/सान्वी देशपांडे : आषाढ़ी वारी के पावन अवसर पर श्री महालक्ष्मी जगदंबा संस्थान, कोराडी की ओर से पंढरपुर की ओर पदयात्रा कर रहे वारकरियों के लिए विशेष सेवा अभियान चलाया गया। इस दौरान संस्थान ने वारकरियों को हाइजीनिक किट वितरित कर उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधा का संदेश दिया। संस्थान की इस पहल का उद्देश्य लंबी पदयात्रा के दौरान वारकरियों को आवश्यक स्वच्छता सामग्री उपलब्ध कराना था, ताकि वे यात्रा के दौरान अपनी व्यक्तिगत साफ-सफाई बनाए रख सकें और संक्रमण जैसी समस्याओं से बच सकें। हाइजीनिक किट में दैनिक उपयोग की स्वच्छता संबंधी आवश्यक सामग्री शामिल थी।

यह भी पढ़िए :
ATS का बड़ा एक्शन, पुणे में 66 ठिकानों पर छापेमारी

इस अवसर पर संस्थान के सचिव दत्तूजी सामृटकर तथा ट्रस्टी एवं मुख्य पुजारी केशवरावजी फुलेले उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि वारकरी परंपरा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और मानवता का भी संदेश देती है। इसी भावना के साथ संस्थान प्रत्येक वर्ष समाजोपयोगी गतिविधियों का आयोजन करता है। वारकरी समुदाय ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए संस्थान का आभार व्यक्त किया। श्रद्धालुओं का कहना था कि ऐसी पहलें न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ाती हैं, बल्कि समाज में सेवा, स्वच्छता और जनकल्याण की भावना को भी मजबूत करती हैं। आषाढ़ी वारी के दौरान यह अभियान श्रद्धा और सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सामने आया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker