ATS का बड़ा एक्शन, पुणे में 66 ठिकानों पर छापेमारी
Big action of ATS, raids at 66 places in Pune
पुणे/सान्वी देशपांडे : महाराष्ट्र एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) ने मंगलवार को पुणे जिले में एक बड़े अभियान के तहत पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के कथित संपर्क में आए 66 लोगों का पता लगाने के लिए व्यापक छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, इन सभी व्यक्तियों की भूमिका और उनके संपर्कों की गहन जांच की जा रही है। इस संयुक्त अभियान में पुणे सिटी पुलिस कमिश्नरेट, पुणे रूरल पुलिस तथा पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नरेट की टीमों ने ATS का सहयोग किया। विभिन्न स्थानों पर एक साथ कार्रवाई कर संदिग्धों से पूछताछ और आवश्यक डिजिटल व अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
यह भी पढ़िए : TET पेपर लीक केस:सभी 12 आरोपी न्यायिक हिरासत में
प्राथमिक जांच के अनुसार, एजेंसियों को आशंका है कि पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से युवाओं के संपर्क में आकर उन्हें कथित तौर पर देश विरोधी गतिविधियों के लिए उकसाने का प्रयास कर रहा था। इसी इनपुट के आधार पर यह विशेष अभियान चलाया गया। फिलहाल जांच एजेंसियां डिजिटल डिवाइस, सोशल मीडिया चैट और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण कर रही हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने के बाद ही किसी भी व्यक्ति की भूमिका पर अंतिम निष्कर्ष निकाला जाएगा। मामले की जांच जारी है।



