Trending

देवकुंड हादसे के बाद 25 लोगों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Police action on 25 people after Devkund accident

रायगढ़/सान्वी देशपांडे : देवकुंड वॉटरफॉल में रविवार को पुणे के दो पर्यटकों की डूबने से हुई मौत के बाद रायगढ़ पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। मानगांव पुलिस स्टेशन में कुल 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने वाले पर्यटक, स्थानीय गाइड और अवैध रूप से बुकिंग कराने वाले प्रोफेशनल भी शामिल हैं। मॉनसून के दौरान बढ़ते जलस्तर, तेज बहाव और दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट ने पहले ही देवकुंड वॉटरफॉल, सीक्रेट पॉइंट और कुंभ क्षेत्र में पर्यटकों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया था। इसके बावजूद जांच में सामने आया कि पुणे के चाकन से आए 22 पर्यटकों का एक समूह प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंच गया।

यह भी पढ़िए :
TET पेपर लीक केस: सभी 12 आरोपी न्यायिक हिरासत में

इसी दौरान वॉटरफॉल में दो पर्यटक पानी के तेज बहाव में बह गए और उनकी डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही पर्यटकों से अपील की गई है कि मॉनसून के दौरान प्रतिबंधित पर्यटन स्थलों पर जाने से बचें और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker