Trending

3 साल में फाटक मुक्त होगा महाराष्ट्र: CM फडणवीस

Maharashtra to be free of railway crossings in 3 years: CM Fadnavis

नागपुर/सान्वी देशपांडे : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य को रेलवे फाटक मुक्त बनाने की दिशा में बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अगले तीन वर्षों में राज्यभर में 145 रेलवे फ्लाईओवर (रोड ओवर ब्रिज) का निर्माण पूरा किया जाएगा। इन परियोजनाओं का उद्देश्य सड़क यातायात को सुरक्षित, तेज और आधुनिक बनाना तथा रेलवे क्रॉसिंग पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकना है। मुख्यमंत्री ने नागपुर से महारेल (MahaRail) द्वारा नागपुर, सांगली, सतारा, नासिक, चंद्रपुर और अमरावती जिलों में विकसित विभिन्न आधारभूत संरचना परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर लगभग 484 करोड़ रुपये की लागत वाली नौ महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। इनमें नागपुर के वर्धमान नगर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर निर्मित चार लेन रोड ओवर ब्रिज भी शामिल है।

यह भी पढ़िए : 
PM मोदी ने न्यूजीलैंड के PM को भेंट की उत्तराखंडी टोपी

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि 145 रेलवे फ्लाईओवर परियोजनाओं को मंजूरी मिल चुकी है और इन्हें महारेल के माध्यम से निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाएगा। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से ट्रैफिक जाम में कमी आएगी, यात्रा का समय बचेगा और रेलवे फाटकों पर होने वाले हादसों में उल्लेखनीय कमी आएगी। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, वित्त राज्य मंत्री आशीष जायसवाल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। नितिन गडकरी ने कहा कि महाराष्ट्र में आधुनिक और सुरक्षित परिवहन व्यवस्था के निर्माण के लिए महारेल की परियोजनाएं तेजी से पूरी की जा रही हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker