Trending

पश्चिम एशिया तनाव से शेयर बाजार में बड़ी गिरावट

Stock Market Plunges Amid West Asia Tensions

मुंबई/सान्वी देशपांडे : पश्चिम एशिया में एक बार फिर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर वैश्विक वित्तीय बाजारों पर साफ दिखाई दे रहा है। कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल और एशियाई बाजारों में भारी गिरावट के चलते सोमवार को भारतीय शेयर बाजार भी दबाव में खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 616.15 अंक गिरकर 76,946.97 पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 190.50 अंक टूटकर 24,015 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव से वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला और ऊर्जा बाजार प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। इसका सीधा असर कच्चे तेल की कीमतों पर देखने को मिल रहा है, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ी है और सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुझान बढ़ रहा है।

यह भी पढ़िए : 
US का ईरान पर बड़ा एयरस्ट्राइक, 140 ठिकाने निशाने पर

एशियाई बाजारों में भी कमजोरी का माहौल बना हुआ है। एशिया के नौ प्रमुख शेयर बाजारों में से सात लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी सूचकांक करीब 7 प्रतिशत तक टूट गया, जबकि अमेरिकी डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। विश्लेषकों का मानना है कि जब तक पश्चिम एशिया का तनाव कम नहीं होता, तब तक वैश्विक और भारतीय शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker