Trending

भारत में कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक

India mourns death of former Emir of Qatar

दिल्ली/प्रतिनिधी : भारत सरकार ने कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल-थानी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए आज पूरे देश में एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। राष्ट्रीय शोक के दौरान देशभर में उन सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, जहां नियमित रूप से तिरंगा फहराया जाता है। साथ ही, आज किसी भी प्रकार का आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शेख हमद बिन खलीफा अल-थानी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक दूरदर्शी और प्रेरणादायी नेता बताया।

India mourns death of former Emir of Qatar
India mourns death of former Emir of Qatar
यह भी पढ़िए :
पश्चिम एशिया तनाव: भारत ने दोहराई शांति की अपील

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके नेतृत्व में कतर ने विकास, आधुनिकता और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया। उन्होंने भारत और कतर के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में बताया कि भारत सरकार की ओर से संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू कतर जाएंगे और वहां भारत की ओर से शोक संवेदनाएं व्यक्त करेंगे। भारत द्वारा राष्ट्रीय शोक घोषित किया जाना दोनों देशों के बीच गहरे और मैत्रीपूर्ण संबंधों का प्रतीक माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker