Trending

पश्चिम एशिया तनाव: भारत ने दोहराई शांति की अपील

West Asia Tensions: India Repeats Appeal for Peace

दिल्ली/प्रतिनिधी : ओमान तट के निकट भारतीय चालक दल के सदस्यों को लेकर जा रहे वाणिज्यिक पोत जी.एफ.एस. गैलेक्सी पर हुए हमले के बाद भारत ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए तत्काल तनाव कम करने की अपील दोहराई है। विदेश मंत्रालय ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए बताया कि पोत पर सवार 11 भारतीय नागरिकों में से 10 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय नागरिक अभी भी लापता है। उसकी तलाश के लिए खोज एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, ओमान स्थित भारतीय दूतावास पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है और ओमान सरकार के अधिकारियों के साथ समन्वय कर राहत एवं बचाव कार्य में सक्रिय सहयोग कर रहा है।

यह भी पढ़िए :
मन की बात : 24 जुलाई तक भेजें अपने सुझाव

भारत ने इस अभियान में सहयोग देने के लिए ओमान सरकार और संबंधित एजेंसियों का आभार भी व्यक्त किया है। भारत ने हाल के दिनों में पश्चिम एशिया में वाणिज्यिक जहाजों पर बढ़ते हमलों पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि समुद्री मार्गों की सुरक्षा वैश्विक व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। भारत ने सभी पक्षों से संयम बरतने तथा जारी कूटनीतिक प्रयासों को शीघ्र सफल निष्कर्ष तक पहुंचाने का आह्वान किया है, ताकि क्षेत्र में स्थायी शांति, सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित की जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker