मन की बात : 24 जुलाई तक भेजें अपने सुझाव
Mann Ki Baat : Send your suggestions till 24th July
दिल्ली/प्रतिनिधी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने 26 जुलाई को आकाशवाणी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड के माध्यम से देश और विदेश में रहने वाले भारतीयों तथा श्रोताओं को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक, नवाचार, पर्यावरण, शिक्षा, युवा शक्ति और जनभागीदारी से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा करते हैं। आगामी एपिसोड को लेकर प्रधानमंत्री ने नागरिकों से सुझाव और विचार आमंत्रित किए हैं। इच्छुक श्रोता टोल-फ्री नंबर 1800-11-7800 पर अपने संदेश रिकॉर्ड करा सकते हैं। इसके अलावा NaMo App और MyGov Open Forum के माध्यम से भी ऑनलाइन सुझाव भेजे जा सकते हैं।
यह भी पढ़िए : पीयूष गोयल की यूरोप यात्रा,व्यापार पर रहेगा फोकस
नागरिक 1922 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर एसएमएस के माध्यम से प्राप्त लिंक का उपयोग करते हुए सीधे प्रधानमंत्री तक अपने सुझाव पहुंचा सकते हैं। सरकार ने बताया है कि इस एपिसोड के लिए सुझाव भेजने की अंतिम तिथि 24 जुलाई निर्धारित की गई है। ‘मन की बात’ कार्यक्रम जनभागीदारी को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण मंच बन चुका है, जिसमें देशभर से प्राप्त प्रेरणादायक कहानियां, नवाचार और सामाजिक पहल को प्रमुखता से स्थान दिया जाता है। कार्यक्रम का प्रसारण 26 जुलाई को आकाशवाणी, दूरदर्शन तथा विभिन्न डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा।



