Trending

इंदौर में 21 लाख पौधारोपण महाअभियान की शुरुआत

Mega Tree Plantation Drive of 2.1 Million Saplings Launched in Indore

इंदौर/प्रतिनिधी : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर में 21 लाख पौधारोपण एवं 51 हजार वर्षा जल संचयन यूनिट स्थापित करने के महाअभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन और इंदौर को और अधिक हरित एवं स्वच्छ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। कार्यक्रम के तहत पितृ पर्वत मार्ग स्थित बुढानिया की 48 एकड़ पहाड़ी पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं और नागरिकों के सहयोग से लगभग एक लाख पौधे लगाए जाएंगे। अभियान के पहले दिन ही 51 हजार पौधों का रोपण कर हरियाली बढ़ाने का मजबूत संदेश दिया गया।

यह भी पढ़िए :
एकनाथ शिंदे: भ्रष्टाचार पर कसेगा ऑडिट का शिकंजा

यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया गया, जिसमें जनभागीदारी को विशेष महत्व दिया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट तथा इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भी पौधारोपण कर अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker