Trending

विधानसभा में DCM शिंदे का विपक्ष पर तीखा हमला

Deputy CM Eknath Shinde Launches Scathing Attack on Opposition in Assembly

मुंबई/सान्वी देशपांडे : महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विधान परिषद में अंतिम सप्ताह के प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध करते समय सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि विपक्ष जिस तरह से राज्य की परियोजनाओं और विकास कार्यों को बदनाम कर रहा है, उतना नुकसान शायद दुश्मन भी नहीं पहुंचा सकता।

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि किसी भी विकास परियोजना को बदनाम करना, दरअसल महाराष्ट्र की छवि को नुकसान पहुंचाना है। उन्होंने विपक्ष से अपील की कि वह विकास कार्यों को राजनीतिक नजरिए से देखने के बजाय राज्यहित को प्राथमिकता दे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि महायुति सरकार केवल घोषणाएं करने वाली सरकार नहीं, बल्कि फैसलों को धरातल पर लागू करने वाली सरकार है। यह सरकार लोगों के बीच जाकर काम करती है और विकास तथा सुधारों को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़िए :
जर्जर इमारत ने छीनी 12 वर्षीय मासूम की जिंदगी

बारिश की स्थिति पर बोलते हुए शिंदे ने कहा कि मुंबई और कुछ जिलों में औसत से अधिक वर्षा हुई है, लेकिन सरकार और स्थानीय प्रशासन की समय पर की गई तैयारियों के कारण बड़े हादसे टले हैं। जिन क्षेत्रों में कम बारिश हुई है, वहां के किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने सरकार में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के बीच मतभेद के आरोपों को भी खारिज करते हुए कहा कि सरकार आपसी विश्वास के साथ मिलकर काम कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker