Trending

बृहन्मुंबई प्रतिष्ठान के मैनेजिंग ट्रस्टी बने प्रशांत दामले

Prashant Damle Becomes Managing Trustee of Brihanmumbai Pratishthan

मुंबई/सान्वी देशपांडे : वरिष्ठ और लोकप्रिय मराठी रंगमंच अभिनेता प्रशांत दामले को सर्वसम्मति से बृहन्मुंबई क्रीड़ा और ललितकला प्रतिष्ठान का मैनेजिंग ट्रस्टी नियुक्त किया गया है। मुंबई की मेयर एवं प्रतिष्ठान की अध्यक्ष ऋतु तावड़े ने गुरुवार को बृहन्मुंबई महानगरपालिका मुख्यालय स्थित मेयर हॉल में आयोजित एक गरिमामय समारोह में प्रशांत दामले को आधिकारिक नियुक्ति पत्र सौंपा और उनका सम्मान किया। इस अवसर पर डिप्टी मेयर संजय घाडी, सभागृह नेता गणेश खनकर, स्थायी समिति के अध्यक्ष प्रभाकर शिंदे, अतिरिक्त महानगरपालिका आयुक्त (पूर्व उपनगर) डॉ. अविनाश ढकने सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़िए :
नागपुर में BRICS परिवहन मंत्रियों का आज अहम सम्मेलन

हाल ही में आयोजित प्रतिष्ठान के बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज़ की बैठक में प्रशांत दामले के नाम को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई थी। उनकी नियुक्ति का कला और सांस्कृतिक जगत ने स्वागत किया है। माना जा रहा है कि रंगमंच, कला और सांस्कृतिक गतिविधियों में उनके दशकों के अनुभव का लाभ प्रतिष्ठान को मिलेगा। इस मौके पर मेयर ऋतु तावड़े ने कहा कि प्रशांत दामले का व्यापक अनुभव और कला क्षेत्र की गहरी समझ प्रतिष्ठान को नई दिशा देगी। उनके नेतृत्व में खेल और ललित कला के क्षेत्र में नई योजनाओं को गति मिलेगी तथा कलाकारों और खिलाड़ियों के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker