नागपुर में BRICS परिवहन मंत्रियों का आज अहम सम्मेलन
Key BRICS Transport Ministers' Conference in Nagpur Today
नागपुर/सान्वी देशपांडे : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी शनिवार को नागपुर में आयोजित ब्रिक्स (BRICS) देशों के परिवहन मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक भारत की वर्ष 2026 की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत आयोजित की जा रही है, जिसका मुख्य विषय “लचीलापन (Resilience), नवाचार (Innovation), सहयोग (Cooperation) और सतत विकास (Sustainability)” है।
बैठक में ब्रिक्स सदस्य देशों के परिवहन मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी सड़क, रेल, जलमार्ग, लॉजिस्टिक्स तथा मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा करेंगे। इसके साथ ही हरित परिवहन, डिजिटल तकनीकों के उपयोग, सुरक्षित एवं टिकाऊ परिवहन प्रणाली विकसित करने और आधुनिक बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने पर भी विचार-विमर्श होगा।
यह भी पढ़िए : ऑकलैंड में मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर,21 तोपों की सलामी
बैठक का उद्देश्य ब्रिक्स देशों के बीच परिवहन क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करना, अनुभवों का आदान-प्रदान करना तथा भविष्य की साझा परिवहन रणनीति तैयार करना है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बैठक से सदस्य देशों के बीच व्यापार, निवेश, क्षेत्रीय संपर्क और आर्थिक सहयोग को नई गति मिलेगी।
भारत अपनी ब्रिक्स अध्यक्षता के दौरान टिकाऊ, समावेशी और तकनीक आधारित परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए वैश्विक सहयोग को मजबूत करने पर विशेष जोर दे रहा है। नागपुर में आयोजित यह बैठक इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।



