ऑकलैंड में मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर,21तोपों की सलामी
Modi Accorded Guard of Honour and 21-Gun Salute in Auckland
विशेष/प्रतिनिधी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का न्यूजीलैंड के ऑकलैंड स्थित गवर्नमेंट हाउस में शनिवार को भव्य राजकीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर न्यूजीलैंड सरकार की ओर से उन्हें पूर्ण राजकीय सम्मान प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जबकि उनके सम्मान में 21 तोपों की सलामी भी दी गई। स्वागत समारोह के दौरान दोनों देशों के राष्ट्रध्वजों के बीच प्रधानमंत्री मोदी का औपचारिक अभिनंदन किया गया। इस दौरान दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने सम्मान के लिए न्यूजीलैंड सरकार और वहां की जनता का आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़िए : मेघालय अनानास महोत्सव 2026 का दिल्ली में शुभारंभ
प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा भारत और न्यूजीलैंड के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, शिक्षा, कृषि, प्रौद्योगिकी, रक्षा सहयोग और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में साझेदारी जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह दौरा भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को नई गति देगा और दोनों देशों के बीच आर्थिक तथा रणनीतिक सहयोग को और व्यापक बनाएगा। साथ ही भारतीय समुदाय के साथ प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात भी इस दौरे का अहम हिस्सा मानी जा रही है।



