Trending

मुंबई के 7 बांधों में जलस्तर 48.59% पहुंचा, राहत की खबर

Water levels in Mumbai's 7 dams reach 48.59%; welcome news

मुंबई/सान्वी देशपांडे : मुंबई में पिछले एक सप्ताह से लगातार हो रही भारी बारिश का सकारात्मक असर शहर को पानी उपलब्ध कराने वाले जलाशयों पर साफ दिखाई दे रहा है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के जल अभियंत्रिकी विभाग के अनुसार, मुंबई को पानी सप्लाई करने वाले सात प्रमुख बांधों में कुल 7 लाख 3 हजार 260 मिलियन लीटर पानी का भंडारण हो चुका है, जो इन जलाशयों की कुल क्षमता का 48.59 प्रतिशत है। बीते 24 घंटों में जलाशयों में 1 लाख 4 हजार 671 मिलियन लीटर पानी की उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लगातार हो रही बारिश के कारण विहार और तुलसी झील से पानी बहना भी शुरू हो गया है, जो मानसून की अच्छी स्थिति का संकेत माना जा रहा है।

यह भी पढ़िए : 
पिंपरी-चिंचवड़ हादसा: 22 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

BMC के अनुसार, मोदक सागर जलाशय लगभग 82.7 प्रतिशत तथा तानसा जलाशय करीब 77.5 प्रतिशत भर चुका है। हालांकि, शहर को पानी उपलब्ध कराने वाले सातों बांधों की कुल भंडारण क्षमता 14 लाख 47 हजार 363 मिलियन लीटर है। ऐसे में अभी भी शेष जलाशयों, विशेषकर उनके कैचमेंट क्षेत्रों में अच्छी बारिश की आवश्यकता बनी हुई है। यदि आने वाले दिनों में मानसून इसी तरह सक्रिय रहा, तो मुंबई के लिए इस वर्ष जल संकट की आशंका काफी हद तक कम हो सकती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker